स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ क्या खाना चाहिए, यह जानना ही नहीं, बल्कि कब क्या नहीं खाना चाहिए यह जानना भी उतना ही जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com
खासकर रात के समय, जब हमारा शरीर आराम की मुद्रा में होता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन आपकी नींद और पाचन दोनों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।
Image Credit : Freepik.com
रात में कुछ चीजें खाने से अक्सर पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी या फिर नींद न आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यहां तीन ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें रात में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए-
Image Credit : Freepik.com
मसालेदार और तला-भुना खाना
रात में मसालेदार और अधिक तला-भुना भोजन खाने से बचना चाहिए। समोसे, पकोड़े, तेज मिर्च वाली सब्जियां या डीप-फ्राईड स्नैक्स, भले ही दिन में स्वादिष्ट लगें, पर रात को इन्हें पचाना मुश्किल होता है।
Image Credit : Freepik.com
कैफीन युक्त पेय पदार्थ
रात में चाय, कॉफी, चॉकलेट या एनर्जी ड्रिंक्स जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। कैफीन एक उत्तेजक पदार्थ है जो आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सक्रिय कर देता है।
Image Credit : Adobe stock
बहुत ज्यादा चीनी या प्रोसेस्ड फूड्स
रात में ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थ जैसे मिठाइयां, केक, पेस्ट्री या प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने से बचना चाहिए। ये आपके रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ा देते हैं, जिससे शरीर को अचानक ऊर्जा मिलती है।
Image Credit : Freepik.com
इन तीन मेवों को भिगोकर खाने से मिलते हैं गजब के फायदे