गाजर ही नहीं ये चीजें भी होती हैं आंखों के लिए फायदेमंद

अमर उजाला

Tue, 6 January 2026

Image Credit : Freepik.com

आंखों की रोशनी की बात आते ही सबसे पहले गाजर का नाम लिया जाता है, लेकिन प्रकृति में ऐसे कई अन्य सुपरफूड्स मौजूद हैं जो गाजर से भी अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं। 
 

Image Credit : Freepik.com

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ल्यूटिन, जेक्सैंथिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अंडे


अंडे की जर्दी विटामिन-A और जिंक का बेहतरीन स्रोत है, जो 'नाइट ब्लाइंडनेस' से बचाव करती है और कॉर्निया को सुरक्षित रखती है।

 
Image Credit : Freepik

सिट्रस फ्रूट्स

विटामिन-C से भरपूर ये फल आंखों की रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं और उम्र के साथ होने वाली रोशनी की कमी को रोकते हैं।
Image Credit : istock

मछली

ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों में नमी बनाए रखता है और 'ड्राई आई', आंखों का सूखापन) की समस्या को दूर करता है।
Image Credit : freepik.com

सुझाव

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने वाले लोगों को अपनी डाइट में इन 'आई-फ्रेंडली' फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
 
Image Credit : Adobe stock

एक-दो नहीं, पांच टाइप की होती है डायबिटीज

Freepik.com
Read Now