अमर उजाला
Sat, 18 January 2025
नट्स (सूखे मेवों) को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सफेद रंग वाले मखाने आपको कई फायदे दे सकते हैं।
मखाना (फॉक्स नट्स) कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
मखाना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है।
यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। लो कैलोरी और फाइबर से भरपूर होने के कारण ये वेट लॉस में भी लाभकारी है।
मखाना में पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी मखाना खाना फायदेमंद माना जाता है। ये कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।
ये कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भी भरपूर माना जाता है जिससे आपको ऊर्जा मिलती है।
अक्सर जंक फूड्स खाते हैं तो इसके नुकसान भी जान लीजिए