रात के इन गलतियों की वजह से बढ़ता है मोटापा

अमर उजाला

Mon, 7 July 2025

Image Credit : Adobe Stock

आधुनिक जीवनशैली में वजन का तेजी से बढ़ना या मोटापा एक आम समस्या है, और इसके पीछे हमारी ही रात के समय की कुछ गलत आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

अक्सर रात के समय जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती हैं और जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

Image Credit : Adobe Stock

आइए ऐसी चार गलतियों और उनके प्रभावों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Freepik

देर रात भारी भोजन

रात में भारी, तला-भुना या उच्च कैलोरी वाला भोजन करना मोटापे का प्रमुख कारण है। देर रात खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, क्योंकि शरीर सोते समय कैलोरी को प्रभावी ढंग से बर्न नहीं कर पाता। 

 
Image Credit : Freepik.com

नींद की कमी

रात में अपर्याप्त नींद (7-8 घंटे से कम) भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन, घ्रेलिन और लेप्टिन, को असंतुलित करती है। इससे भूख बढ़ती है, और अगले दिन अधिक खाने की इच्छा होती है। 

 
Image Credit : Freepik.com

देर रात स्क्रीन टाइम

रात में मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का अधिक उपयोग नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। यह तनाव बढ़ाता है जिससे इंसान आमतौर पर इमोशनल ईटिंग करता है, जो मोटापे का कारण बनता है।
Image Credit : Adobe Stock

नींद न आने की वजह से हो सकती है ये समस्याएं

Freepik.com
Read Now