अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
रोजाना हम भोजन में कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो सेहत के लिए विशेष लाभप्रद मानी जाती हैं।
प्याज उनमें से एक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है।
दिल की सेहत में सुधार करने में इसके सेवन से लाभ मिल सकता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी लाभकारी है।
प्याज में फ्लेवोनॉइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
प्याज में विटामिन-सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
कैल्शियम और सल्फर यौगिकों से भरपूर होने के कारण इसे हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
एक महीने रोजाना चिया सीड्स खाने से क्या होता है?