ओवरईटिंग से शरीर में बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

अमर उजाला

Sat, 26 July 2025

Image Credit : Freepik.com

ओवरईटिंग यानी जरूरत से ज्यादा खाना, यह आपके शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है।

Image Credit : Freepik.com

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण ओवरईटिंग एक आम समस्या बन गई है। 

Image Credit : Adobe

जब हम शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं, तो यह अतिरिक्त ऊर्जा वसा के रूप में शरीर में जमा हो जाती है, जिससे विभिन्न स्वास्थ्य जोखिम पैदा होते हैं।

Image Credit : Freepik.com

मोटापा

ओवरईटिंग का सबसे सीधा और पहला परिणाम मोटापा है। जब शरीर में खपत से ज्यादा कैलोरी जाती है, तो फैट जमने लगती है, जिससे वजन बढ़ता है।
Image Credit : Freepik.com

टाइप 2 डायबिटीज

लगातार ज्यादा खाने से शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध विकसित हो सकता है, जहां कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाती हैं। इससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, जो टाइप 2 डायबिटीज का कारण बनता है।
Image Credit : Freepik.com

हृदय रोग

ओवरईटिंग और मोटापे के कारण उच्च रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।
Image Credit : adobe stock photos

पाचन संबंधी समस्याएं

पेट पर लगातार दबाव पड़ने से अपच, गैस, सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ज्यादा खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com

तोरई की सब्जी खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

Adobe Stock
Read Now