अमर उजाला
Fri, 28 February 2025
पिस्ता एक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर ड्राई फ्रूट है, जिसे खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत और सेहतमंद बनाए रखते हैं
पिस्ता में हेल्दी फैट्स (मोनो और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स) होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं
पिस्ता में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है
इसमें विटामिन बी6, एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं
पिस्ता में ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं
धूम्रपान करते हैं तो जरूर जान लीजिए ये बातें