अमर उजाला
Wed, 20 May 2026
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस समय खाई जाने वाली हर चीज मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर डालती है।
कई फलों और खाद्य पदार्थों को लेकर लोगों के मन में सवाल रहते हैं, जिनमें पपीता भी शामिल है।
अक्सर कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी में पपीता नहीं खाना चाहिए
इसकी वजह यह है कि कच्चे पपीते में लेटेक्स नामक तत्व पाया जाता है, जो गर्भाशय में संकुचन बढ़ा सकता है।
इससे गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी का खतरा बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार अधिक मात्रा में पपीता खाने से गर्भाशय की मांसपेशियां प्रभावित हो सकती हैं
कुछ महिलाओं को पपीता खाने से एलर्जी, पेट दर्द या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो गर्भावस्था में परेशानी बढ़ा सकती हैं।
हर महिला की शारीरिक स्थिति अलग होती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी फल या डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
6 प्वाइंट्स में समझिए क्या है रुमेटाइड आर्थराइटिस?