कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण होता है ये भूसी

अमर उजाला

Tue, 14 October 2025

Image Credit : Adobe Stock

ईसबगोल एक प्राकृतिक और घुलनशील फाइबर है, जिसे सदियों से कब्ज के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

यह बिना किसी साइड इफेक्ट के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
 

Image Credit : Adobe Stock

पानी को अवशोषित करे

जब आप ईसबगोल का सेवन पानी के साथ करते हैं, तो यह पानी को अवशोषित करके एक जेल जैसा रूप ले लेता है। इससे उसे आंतों से आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलती है।

 
Image Credit : Adobe Stock

आंतों की सफाई

यह आंतों की दीवारों से चिपके हुए हानिकारक पदार्थों और मल को साफ करता है। यह पाचन तंत्र की गति को भी बढ़ाता है, जिससे मल त्याग की प्रक्रिया सुचारू हो जाती है।

 
Image Credit : Adobe stock

सूजन कम करे

ईसबगोल आंतों में होने वाली सूजन को कम करने में भी सहायक होता है, जो कब्ज का एक संभावित कारण हो सकता है। यह आंतों को शांत करता है और पेट को आराम देता है।

 
Image Credit : Freepik.com

उपयोग का सही तरीका

ईसबगोल को हमेशा पर्याप्त पानी के साथ लेना चाहिए। आप एक गिलास गुनगुने पानी या दूध में एक या दो चम्मच ईसबगोल मिलाकर रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट ले सकते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

दही के साथ चिया सीड्स खाने से मिलते हैं ये फायदे

freepik.com
Read Now