हृदय के लिए बहुत फायदेमंद हैं इस 'सब्जी के बीज'

अमर उजाला

Fri, 11 October 2024

Image Credit : freepik.com

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान  ठीक रखना सबसे जरूरी है। इसके लिए नट्स-सीड्स बहुत लाभप्रद हो सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

कद्दू के बीज को हृदय के लिए बहुत फायदेमंद पाया गया है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। 
Image Credit : freepik.com

कद्दू के बीज मैग्नीशियम का उत्कृष्ट स्रोत हैं। यह तत्व दिल की धड़कन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

Image Credit : Freepik.com

मैग्नीशियम की कमी से उच्च रक्तचाप और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com

कद्दू के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। 

Image Credit : freepik.com

इन सीड्स में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो धमनियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। 

Image Credit : freepik.com
इसमें जिंक भी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचाने में फायदेमंद है।
Image Credit : Freepik.com

इन बीजों में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट पाई जाती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com

सेहत के लिए इलाइची के इन फायदों से ज्यादातर लोग अनजान

Freepik.com
Read Now