अमर उजाला
Tue, 26 November 2024
सूखे मेवों को अच्छी सेहत का खजाना माना जाता है। मुनक्का खाने के कई सारे लाभ हो सकते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, शरीर में खून की पूर्ति करने के साथ हड्डियों के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है।
मुनक्के में फाइबर होता है। फाइबर वाली चीजें डायबिटीज में फायदेमंद होती हैं।
मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक है।
इसमें मौजूद पोटेशियम-मैग्नीशियम जैसे खनिज ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं, जिसका डायबिटीज में ध्यान रखना जरूरी होता है।
हालांकि मुनक्का का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, इससे तेजी से शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है।
सर्दियों में जरूर खाइए शकरकंद, आपको हैरान कर देंगे इसके फायदे