अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
अच्छी सेहत के लिए आहार विशेषज्ञ हल्का और पौष्टिक डिनर करने की सलाह देते हैं।
रात में चावल खाना चाहिए या नहीं, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल बना रहता है।
रात में ज्यादा मात्रा में चावल खाने से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती, जिससे फैट जमा होने और वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे रात में खाने पर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
सफेद चावल की जगह आपके लिए ब्राउन राइस खाना ज्यादा अच्छा होता है। इससे शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता।
अगर चावल के साथ दाल, सब्जी या दही शामिल किया जाए तो ब्लड शुगर बैलेंस रहता है और पाचन बेहतर होता है।
रात में चावल पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं। इसकी मात्रा कम रखें और चावल के साथ प्रोटीन-फाइबर वाली चीजें ज्यादा खाएं।
ये 6 लक्षण बताते हैं आपमें हो सकता है कैंसर का खतरा