नेचुरल प्रोटीन के लिए बेहद फायदेमंद होता है सत्तू

अमर उजाला

Thu, 29 January 2026

Image Credit : instagram

सत्तू को 'भारतीय सुपरफूड' और 'सस्ता प्रोटीन' भी कहा जाता है, जो भुने हुए चने को पीसकर तैयार किया जाता है। 

Image Credit : instagram

यह न केवल सस्ता और सुलभ है, बल्कि शुद्ध शाकाहारी प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत भी है।

Image Credit : Freepik.com

नेचुरल प्रोटीन का पावरहाउस

प्रति 100 ग्राम सत्तू में लगभग 20 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है। यह मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए जिम जाने वालों और शारीरिक श्रम करने वालों के लिए एक अच्छा नेचुरल सप्लीमेंट है।
Image Credit : Freepik.com

पाचन का साथी

हाई फाइबर सामग्री के कारण, सत्तू आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर ठीक करता है। इसका 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' कम होता है, यही वजह है कि इसका सेवन डायबिटीज मरीज भी कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik

प्राकृतिक कूलेंट

गर्मियों में सत्तू का शरबत शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। यह इंस्टैट एनर्जी प्रदान करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
Image Credit : instagram

वजन घटाने में सहायक

सत्तू पीने से बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे कैलोरी इनटेक कम होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
 
Image Credit : Freepik.com

खाली पेट मेथी का पानी पीने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

Freepik.com
Read Now