अमर उजाला
Wed, 22 October 2025
यह एक आम धारणा है कि गुड़, चीनी का एक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प है, इसलिए डायबिटीज के मरीज गुड़ वाली चाय पी सकते हैं।
हालांकि, विशेषज्ञ इस धारणा को पूरी तरह सही नहीं मानते।
गुड़ भी मूल रूप से गन्ने के रस से बना होता है और इसमें चीनी की तरह ही उच्च मात्रा में सुक्रोज होता है।
गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 60 से 70 तक होता है, जो इसे मध्यम से उच्च श्रेणी में रखता है।
इसका मतलब है कि गुड़ खाने से भी रक्त शर्करा का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।
डॉक्टर्स और डाइटीशियन आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों को गुड़ की चाय सीमित मात्रा में, या पूरी तरह से टालने की सलाह देते हैं।
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए 'रामबाण' हैं ये उपाय?