क्या डायबिटीज के रोगियों को किशमिश खाना चाहिए?

अमर उजाला

Wed, 3 December 2025

Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज के मरीजों के लिए खान-पान का चुनाव करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। किशमिश को लेकर भी अक्सर भ्रम रहता है क्योंकि यह स्वाद में काफी मीठी होती है। 
 

Image Credit : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज के रोगी सीमित मात्रा में किशमिश खा सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
 

Image Credit : Freepik.com

किशमिश का शरीर पर असर

किशमिश सूखे हुए अंगूर होते हैं, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम होता है। अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है।

 
Image Credit : Freepik.com

हालांकि, किशमिश में फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं। फाइबर खून में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जो डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए अच्छा है।

 

Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज में किशमिश खाने के नियम-

एक बार में बहुत सारी किशमिश न खाएं। दिन भर में 10-15 ग्राम (लगभग 1 छोटा चम्मच) से ज्यादा न लें।
Image Credit : Freepik.com

किशमिश को हमेशा बादाम जैसे नट्स के साथ मिलाकर खाएं। इससे शुगर स्पाइक नहीं होता। अगर आपका शुगर लेवल पहले से ही बढ़ा हुआ है, तो इसे खाने से बचें।
 

Image Credit : Adobe Stock

रात में सोने से पहले कर लें ये काम, अगले दिन रहेंगे एनर्जेटिक

Freepik.com
Read Now