फल खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए या नहीं?

अमर उजाला

Fri, 28 November 2025

Image Credit : Adobe

फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या फल खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए?

Image Credit : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ आमतौर पर फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं क्यों?

Image Credit : Freepik.com

पाचन प्रक्रिया में बाधा

फलों में नेचुरल शुगर और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फलों के तुरंत बाद पानी पीने से पाचक रस पतले हो जाते हैं। इससे अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

एसिडिटी का खतरा

कुछ खट्टे फल (जैसे संतरा, नींबू) नेचुरल रूप से एसिडिक होते हैं। इसके सेवन के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का एसिड असंतुलित हो सकता है, जिससे एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है।
Image Credit : Freepik.com

क्या करना चाहिए?

फल खाने के बाद कम से कम 30 से 45 मिनट का अंतराल रखें और उसके बाद ही पानी पिएं। 
Image Credit : Freepik.com

अगर आपको बहुत प्यास लगी है, तो फल खाने से पहले पानी पी लेना सबसे अच्छा उपाय है।

Image Credit : Freepik.com

एनीमिया हो या कमजोरी, सारी टेंशन दूर कर देंगी ये चीजें

Freepik.com
Read Now