अमर उजाला
Mon, 13 April 2026
रात को सोने से पहले चाय पीना कई लोगों की आदत बन गई है।
गर्म चाय का स्वाद और उसके ताजगी देने वाले गुण रात के समय भी लोगों को आकर्षित करते हैं।
पर, विशेषज्ञों का कहना है कि रात में चाय पीने के कई नुकसान हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
कैफीन और अन्य सक्रिय तत्वों के कारण यह नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है, जिससे अगली सुबह थकान और सुस्ती महसूस होती है।
इसके अलावा रात में चाय पीने से पेट और दिल पर भी असर पड़ सकता है।
चाय में मौजूद कैफीन नींद को प्रभावित कर सकती है और नींद में लगातार बाधा डालती है।
रात में चाय पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
तो इसलिए रात के समय अगर चाय पीते हैं तो आपको थोड़ा संभलने की जरूरत है
खीरा खाने का सही तरीका क्या है?