अमर उजाला
Thu, 2 April 2026
सुबह-सुबह की चाय कई लोगों की आदत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है?
वैसे तो चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य फायदे होते हैं, लेकिन सही समय और मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
दरअसल, विशेषज्ञों के अनुसार खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे गैस, जलन और पेट की समस्या हो सकती है।
कैफीन की वजह से दिल की धड़कन तेज हो सकती है और नींद पर असर पड़ सकता है।
कुछ लोगों में यह कमजोरी, चक्कर या सिरदर्द जैसी समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।
चाय को नाश्ते के साथ या हल्के भोजन के बाद पीना बेहतर है।
इसे खाली पेट सुबह तो बिल्कुल भी न पिएं
अगर आप नाश्ते के बाद चाय पिएंगे तो आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा
खराब डाई से आंखों को क्या नुकसान पहुंचता है?