अमर उजाला
Mon, 8 June 2026
आज के समय में प्लास्टिक की बोतलें पानी पीने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में से एक हैं।
घर हो, ऑफिस हो या यात्रा, लोग आसानी से प्लास्टिक बोतलों में पानी ले जाना पसंद करते हैं।
यह सुविधाजनक और सस्ता विकल्प जरूर है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसमें रखा पानी आपकी सेहत पर क्या असर डाल सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ प्रकार की प्लास्टिक बोतलों में मौजूद केमिकल्स पानी में मिल सकते हैं, खासकर जब बोतल को बार-बार इस्तेमाल किया जाए या तेज धूप और गर्मी में रखा जाए
ये केमिकल्स लंबे समय में शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
कुछ प्लास्टिक में मौजूद तत्व शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे लंबे समय में स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
डिस्पोजेबल प्लास्टिक बोतलों को बार-बार इस्तेमाल करने से उनकी सतह खराब हो सकती है और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्लास्टिक के बजाय सुरक्षित और फूड-ग्रेड विकल्पों के उपयोग की सलाह देते हैं।
ये टेस्ट खोल देंगे 'दिल' के सारे राज