अमर उजाला
Wed, 4 March 2026
होली के बाद रंग-गुलाल के कारण त्वचा में जलन-सूजन होना आम है।
त्वचा की इन दिक्कतों को दूर करने के लिए सबसे पहले ठंडे या सामान्य पानी से अच्छी तरह धोएं।
स्क्रब या रगड़कर रंग हटाने की गलती न करें, इससे कट हो सकते हैं।
एलोवेरा जेल लगाएं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और जलन कम करने में मदद करता है।
नारियल तेल या जैतून तेल से हल्की मसाज करें, इससे स्किन हेल्दी रहती है।
अगर लालिमा ज्यादा हो तो ठंडी सेंकाई करें।
होली खेलने के बाद थकान हो गई है? क्या उपाय करें