पेट दर्द की चुटकियों में छुट्टी कर देंगे ये घरेलू उपाय

अमर उजाला

Sat, 8 February 2025

Image Credit : Freepik.com

पेट में दर्द होना बहुत आम समस्या है। आहार-लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण ये दिक्कत हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

सामान्य पेट दर्द में आप कुछ घरेलू उपायों से भी विशेष लाभ पा सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

अदरक खाना पेट की सूजन-गैस को कम करता है। इसे पानी में उबालकर या चाय बनाकर पिएं।

Image Credit : Freepik.com

हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट दर्द और गैस को दूर करते हैं।

Image Credit : Freepik.com

पुदीना, पाचन तंत्र को शांत करने और ऐंठन कम करने में लाभकारी है। इससे एसिडिटी भी दूर होती है।

Image Credit : Adobe Stock

पेट दर्द और पाचन की दिक्कत बनी रहती है तो गुनगुना पानी पिएं इससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है।

Image Credit : Freepik.com
आहार में दही को शामिल करें। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं।
Image Credit : freepik.com

पेट दर्द अगर लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से परामर्श करें। ये गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

खाली पेट अंडा खाने के क्या है नुकसान?

freepik.com
Read Now