अमर उजाला
Thu, 19 February 2026
मेंटल हेल्थ की समस्याएं बच्चों में भी तेजी से बढ़ती जा रही हैं।
दुनिया में हर 7 में से 1 बच्चा किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या का शिकार है।
पढ़ाई और प्रदर्शन का दबाव बच्चों में एंग्जाइटी-डिप्रेशन और नींद की समस्याओं का प्रमुख कारण है।
मोबाइल और स्क्रीन टाइम का ज्यादा उपयोग बच्चों में डिप्रेशन, ध्यान की कमी बढ़ाने वाला माना जाता है।
अगर बच्चा अचानक चुप रहने लगे, गुस्सा ज्यादा करे तो सावधान हो जाएं।
पहले की पसंदीदा गतिविधियों में बच्चा रुचि न ले या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो तो ये मेंटल स्ट्रेस का संकेत हो सकता है।
स्ट्रेस-एंग्जाइटी से भूख कम या ज्यादा हो सकती है। यह शरीर के हार्मोन संतुलन पर असर डालता है।
बच्चों में मानसिक तनाव का असर शारीरिक लक्षणों जैसे सिरदर्द, पेट दर्द और थकान के रूप में भी दिखाई दे सकता है।
इन चीजों के सेवन से तेजी से बढ़ता है गुड कोलेस्ट्रॉल