अमर उजाला
Mon, 18 May 2026
गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ जाती है।
तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर शरीर पर पड़ता है, जिससे कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
ऐसे मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है।
फालसा एक ऐसा मौसमी फल है, जिसे गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।
फालसा में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ गर्मी के असर से बचाने में सहायक होते हैं।
बस ध्यान रखें कि दोपहर के समय इसका सेवन फायदेमंद है।
ब्रेकफास्ट में प्रोटीन का खजाना है ये चीज