अमर उजाला
Tue, 2 June 2026
गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस लेकर आता है, जो शरीर पर कई तरह के असर डाल सकता है।
इस दौरान शरीर में कई बीमारियां होने लगती हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे
गर्मी में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इसके लक्षणों में मुंह सूखना, चक्कर आना और कमजोरी शामिल हैं।
लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ सकता है, जो खतरनाक स्थिति है। इससे बेहोशी और तेज बुखार भी हो सकता है।
गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है। दूषित भोजन खाने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
पसीने और गंदगी के कारण त्वचा पर रैशेज, खुजली और फंगल इंफेक्शन हो सकता है।
तेज धूप में बाहर निकलने से शरीर पर सीधा असर पड़ता है, जिससे सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है।
गर्मियों में पी रहे हैं गन्ने का जूस?