अमर उजाला
Mon, 2 February 2026
किडनी शरीर से विषैले तत्वों और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का काम करती है।
बार-बार पेशाब आना या पेशाब में बदलाव किडनी की समस्याओं की तरफ इशारा है।
किडनी जब अतिरिक्त पानी और नमक बाहर नहीं निकाल पाती तो पैरों-टखनों, चेहरे पर सूजन आने लगती है।
किडनी खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं जिससे अत्यधिक थकान महसूस होती है।
खून में अपशिष्ट पदार्थ बढ़ने से भूख कम लगती है और उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
किडनी और ब्लड प्रेशर का गहरा संबंध है, किडनी में दिक्कत होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।
दिन में कितनी बार खाना सही है?