अमर उजाला
Wed, 22 April 2026
विटामिन D हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
इसके बावजूद आज के समय में बहुत से लोग इसकी कमी से प्रभावित हैं, क्योंकि अधिकतर लोग सूरज की रोशनी में पर्याप्त समय नहीं बिताते या उनकी डाइट में आवश्यक पोषक तत्व नहीं होते।
विटामिन D की कमी को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।
आइए जान लेते हैं कि इसकी कमी के लक्षण क्या हैं
विटामिन D की कमी से हड्डियों में कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। यह अक्सर पीठ, घुटनों और पैरों में अधिक दिखाई देता है।
अगर आप नियमित रूप से पर्याप्त नींद ले रहे हैं लेकिन फिर भी थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह विटामिन D की कमी का संकेत हो सकता है।
बार-बार सर्दी, फ्लू या संक्रमण होना विटामिन D की कमी का सामान्य लक्षण है।
एक्ने या ड्राई त्वचा जैसी समस्याएं भी विटामिन D की कमी से हो सकती हैं।
शुगर के मरीजों के लिए ये जूस बहुत फायदेमंद