आंखों के लिए वरदान होता है 20-20-20 का नियम आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन, कंप्यूटर, और अन्य स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करना आम बात है इससे आंखों पर तनाव (आई स्ट्रेन), सूखापन, और थकान की समस्या बढ़ती है। इन समस्याओं से बचने के लिए 20-20-20 नियम एक सरल और प्रभावी उपाय है, जिसकी सलाह नेत्र विशेषज्ञ भी देते हैं 20-20-20 नियम का मतलब है कि हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए कम से कम 20 फीट दूर की किसी चीज को देखें। यह अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, जो स्क्रीन पर लगातार ध्यान केंद्रित करने से तनावग्रस्त हो जाती हैं। स्क्रीन पर काम करने से पलक झपकने की दर कम हो जाती है, जिससे आंखें सूखने लगती हैं। यह नियम पलक झपकाने को बढ़ावा देता है और आंखों को नम रखता है। Health News