बहुत साधारण होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण

अमर उजाला

Fri, 5 December 2025

Image Credit : Freepik.com

ब्रेस्ट कैंसर आज महिलाओं में होने वाली सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बन गया है। 
 

Image Credit : Freepik.com

इसकी सबसे डरावनी बात यह है कि इसके शुरूआती लक्षण इतने मामूली होते हैं कि महिलाएं अक्सर इन्हें सामान्य समझकर इग्नोर कर देती हैं। 
 

Image Credit : Freepik.com

जबकि सच्चाई यह है कि अगर पहली स्टेज में ही इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो इलाज पूरी तरह संभव है।

Image Credit : Adobe Stock

गांठ महसूस होना

सबसे आम लक्षण है स्तन या बगल के हिस्से में गांठ का होना। जरूरी नहीं कि इसमें दर्द हो, यह सख्त और दर्द रहित भी हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

आकार में बदलाव

अगर अचानक एक स्तन के आकार, साइज या भारीपन में दूसरे के मुकाबले अंतर दिखे।
Image Credit : Freepik.com

त्वचा में बदलाव

स्तन की त्वचा पर जलन, लालिमा, या संतरे के छिलके जैसी खुदरापन दिखाई देना। अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
 
Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में मूली खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

Freepik.com
Read Now