सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो कड़ाके की ठंड से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।
Image Credit : freepik.com
पोषक तत्वों से भरपूर खजूर में प्राकृतिक मिठास, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन मेल होता है।
Image Credit : freepik.com
प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत
खजूर में ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज प्रचुर मात्रा में होते हैं। सर्दियों में जब शरीर सुस्त महसूस करता है, तब 2-3 खजूर खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है।
Image Credit : freepik.com
इम्यूनिटी बढ़ाना
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा कम हो जाता है।
Image Credit : Adobe stock photos
पाचन में सुधार
ठंड में अक्सर पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। खजूर में मौजूद अधिक फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
हड्डियों की मजबूती
खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं, जो सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने और हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।