बाल झड़ने का बड़ा कारण होती हैं आपकी ये 4 गड़बड़ आदतें

अमर उजाला

Tue, 17 June 2025

Image Credit : Freepik.com

घने, चमकदार और स्वस्थ बाल हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन आजकल बाल झड़ने की समस्या इतनी आम हो गई है कि अधिकतर व्यक्ति इससे जूझ रहा है।

Image Credit : instagram

वैसे तो बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इन्हीं में से एक बड़ा कारण हमारी खराब दैनिक आदतें भी हो सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

आइए जानते हैं ऐसी चार आम गड़बड़ आदतों के बारे में, जो बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण बनती हैं।

Image Credit : Freepik.com

अत्यधिक तनाव और खराब नींद

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गया है, और इसका सीधा असर हमारे बालों पर पड़ता है। वहीं, खराब या अपर्याप्त नींद भी बालों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
Image Credit : Freepik.com

खराब खानपान और पोषण की कमी

आपके बाल आपकी संपूर्ण सेहत का आईना होते हैं, और उन्हें बढ़ने के लिए सही पोषण की सख्त जरूरत होती है। बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं, और इसकी कमी बालों को रूखा, बेजान और पतला बना देती है।
Image Credit : Adobe stock photos

बालों की गलत देखभाल

हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का नियमित और अत्यधिक उपयोग बालों की नमी छीन लेता है, जिससे वे रूखे, कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
Image Credit : Adobe stock

पानी कम पीना

पानी सिर्फ शरीर के अंगों के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही जरूरी है। बालों के रोमों (फॉलिकल्स) को पोषक तत्व पहुंचाने और उन्हें हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी का सेवन आवश्यक है।
 
Image Credit : Freepik.com

एक महीने तक 'जंक फूड्स' बिल्कुल छोड़ दें तो क्या लाभ होगा?

Freepik.com
Read Now