स्ट्रॉबेरी से मिलते हैं ये बड़े फायदे स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट और रसीला फल है जो पोषक तत्वों का पावर हाउस है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर और मैंगनीज भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई बड़े स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। ये फल एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के पुरानी सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो गठिया और अन्य पुरानी बीमारियों में राहत दिलाता है। Health Tips