फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में अत्यधिक फैट जमा हो जाता है।
Image Credit : Adobe Stock Images
शुरुआती दौर में इसके लक्षण बहुत ही हल्के होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर कुछ शुरुआती लक्षणों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं।
Image Credit : Adobe stock photos
पेट के दाहिने हिस्से में दर्द
पसलियों के ठीक नीचे दाहिनी ओर भारीपन या हल्का दर्द महसूस होना फैटी लिवर का सबसे आम संकेत है। यह लिवर में सूजन के कारण होता है।
Image Credit : Freepik.com
लगातार थकान और कमजोरी
बिना किसी भारी काम के भी हर समय थका हुआ महसूस करना और ऊर्जा की कमी होना इसका एक बड़ा लक्षण है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन संबंधी समस्याएं
भूख कम लगना, खाना ठीक से न पचना और बार-बार मतली जैसा महसूस होना फैटी लिवर की ओर इशारा करता है।
Image Credit : Freepik
पेट का घेरा बढ़ना
अचानक पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन आना या पेट का बाहर निकलना भी फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है।