पेट में अल्सर होने पर दिखते हैं ये शुरुआती लक्षण

अमर उजाला

Sun, 16 November 2025

Image Credit : Adobe stock

पेट में अल्सर या पेप्टिक अल्सर तब होता है जब पेट या छोटी आंत की अंदरूनी परत पर घाव बन जाते हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

यह स्थिति अक्सर हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया के संक्रमण या दर्द निवारक दवाओं के अत्यधिक उपयोग के कारण होती है।

 

Image Credit : Freepik.com

प्रमुख शुरुआती लक्षण

पेट में जलन या दर्द होना सबसे आम लक्षण है। दर्द अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में (पसली के ठीक नीचे) महसूस होता है।

 
Image Credit : Adobe stock

भूख में कमी

लगातार पेट दर्द और खाने से डरने के कारण व्यक्ति की भूख कम हो जाती है और अनजाने में वजन घटने लगता है।

 
Image Credit : Freepik.com

मल में रंग बदलना

अगर अल्सर गंभीर हो जाए और उससे खून बहने लगे, तो मल का रंग काला हो सकता है या उल्टी में खून आ सकता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।
Image Credit : Freepik.com

अपच और पेट फूलना

मरीज को अक्सर पेट में भारीपन, गैस और अपच की शिकायत रहती है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
 
Image Credit : Freepik.com

दिनचर्या की इन गलतियों से ट्रिगर हो सकता है माइग्रेन

Freepik.com
Read Now