दिनचर्या की ये गलतियां दांत के इनेमल को खराब कर सकती हैं

अमर उजाला

Tue, 29 July 2025

Image Credit : Adobe Stock

दांतों के सबसे उपरी परत को दांतों का इनेमल कहा जाता है, ये दांतों का एक बेहद कठोर हिस्सा होता है, जो इसको क्षति और सड़न से बचाता है।

Image Credit : Adobe Stock

लेकिन, दिनचर्या की कुछ गलत आदतें इसे कमजोर कर सकती हैं, जिससे दांतों में सेंसिटिविटी और कैविटी का खतरा बढ़ता है।

Image Credit : Adobe Stock

अक्सर लोग जानें-अनजाने में कुछ गलतियां करते हैं जिससे दांतों का इनेमल खराब होता है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

Image Credit : Freepik

खट्टे पदार्थों का अत्यधिक सेवन

नींबू, संतरे या कोल्ड ड्रिंक्स जैसे अधिक खट्टे पदार्थों को ज्यादा पीने से दांतों का इनेमल कमजोर होता है। इनमें मौजूद एसिड सीधे दांतों को घिसता है और उन्हें नुकसान पहुंचाता है।
Image Credit : Freeepik.com

गलत तरीके से ब्रश करना

ब्रश करने में जल्दबाजी करना या बहुत कठोर ब्रश का इस्तेमाल करना दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है। इससे दांतों पर रगड़ ज्यादा पड़ती है, जो दांतों के ऊपरी परत को घिस देती है।
Image Credit : Adobe Stock

खाने के तुरंत बाद ब्रश करना

खासकर खट्टे या एसिडिक भोजन करने के तुरंत बाद ब्रश करना हानिकारक होता है। ऐसा करने से इनेमल जो पहले से ही एसिड के कारण नरम हो चुका होता है, ब्रश करने से और ज्यादा घिस जाता है। इसलिए बेहतर है कि 30 मिनट बाद ब्रश करें।
Image Credit : Adobe Stock

अजीबोगरीब आदतों का होना

दांतों से बोतल खोलना, बर्फ चबाना, या नाखून काटना जैसी आदतें इनेमल को सीधा नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

 
Image Credit : Adobe Stock

रोज एक मुठ्ठी मखाना खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

इंस्टाग्राम
Read Now