शरीर के आंतरिक अंगों, विशेषकर लिवर और किडनी की सफाई के लिए बॉडी डिटॉक्स बेहद जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com
हमारे शरीर में खान-पान और प्रदूषण के जरिए जमा होने वाले टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में कुछ नेचुरल ड्रिंक्स जादू की तरह काम करते हैं।
Image Credit : Freepik
खीरे का डिटॉक्स वाटर
पानी की एक बोतल में खीरे के स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालकर रात भर छोड़ दें। यह ड्रिंक न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि पाचन को सुधार कर मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।
Image Credit : Freepik
जीरा का पानी
जीरा को पानी में उबालकर छान लें। यह ड्रिंक शरीर से अतिरिक्त सोडियम और भारी धातुओं को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पेट की सूजन कम होती है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एलोवेरा और आंवला जूस
सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवले का रस मिलाकर पीने से खून साफ होता है। आंवला विटामिन-C से भरपूर है जो लिवर के एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जबकि एलोवेरा आंतों की सफाई करता है।
Image Credit : Freepik
ग्रीन टी
ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स और अदरक के एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करते हैं।