दुबले लोगों के लिए 'वरदान' से कम नहीं हैं ये ड्राई फ्रूट्स

अमर उजाला

Thu, 27 November 2025

Image Credit : Adobe Stock

जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं या स्वस्थ तरीके से मांसपेशियां बनाना चाहते हैं, उनके लिए ड्राई फ्रूट्स किसी 'वरदान' से कम नहीं हैं।
 

Image Credit : Adobe Stock

इन छोटे दिखने वाले ड्राई फूट्स में अधिक मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो दुबले-पतले शरीर को वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

Image Credit : Adobe stock

काजू 

काजू में कैलोरी और स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। ये प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत हैं। काजू खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह वजन बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज करता है।

 
Image Credit : Freepik.com

बादाम 

बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं और इनमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट पाई जाती है। इन्हें रात भर भिगोकर सुबह खाने से दोगुना फायदा मिलता है।
Image Credit : Adobe Stock

खजूर 

खजूर नेचुरल शुगर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो तुरंत ऊर्जा देता है। ये कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो दुबले लोगों को वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
Image Credit : freepik.com

किशमिश

किशमिश भी नेचुरल शुगर का भंडार है, जो तेजी से वजन बढ़ाने में सहायक होती है। इन्हें दूध में भिगोकर खाने से शरीर को अतिरिक्त कैलोरी और ऊर्जा मिलती है।
 
Image Credit : Freepik.com

खट्टे फल खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

Freepik.com
Read Now