पेट की चर्बी न केवल आपके लुक को खराब करती है, बल्कि यह हृदय रोग और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत भी है।
Image Credit : Freepik.com
अक्सर हम जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन अपनी दिनचर्या की कुछ बुनियादी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं।
Image Credit : Freepik.com
देर रात तक जागना और अधूरी नींद
नींद की कमी से शरीर में 'घ्रेलिन' बढ़ जाता है और 'लेप्टिन' कम हो जाता है। इससे देर रात 'क्रेविंग' होती है और शरीर मेटाबॉलिज्म धीमा कर चर्बी जमा करने लगता है।
Image Credit : Freepik.com
बहुत जल्दी-जल्दी खाना
जब हम खाना चबाने के बजाय जल्दी निगलते हैं, तो मस्तिष्क को 'पेट भर गया है' का संकेत देरी से मिलता है। इससे हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं।
Image Credit : Freepik.com
शुगर ड्रिंक्स और सोडा का सेवन
कोला, पैकेट बंद जूस और मीठी चाय में 'लिक्विड कैलोरी' और फ्रक्टोज बहुत अधिक होता है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा करता है, जिससे चर्बी पेट के आसपास जमा होती है।
Image Credit : freepik.com
प्रोटीन की कमी
खाने में कम प्रोटीन होने से भूख बार-बार लगती है। प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट की मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है।