प्रेगनेंसी के दौरान डाइट में जरूर होनी चाहिए ये चार चीजें

अमर उजाला

Sun, 11 January 2026

Image Credit : Freepik.com

गर्भावस्था के दौरान मां का आहार न सिर्फ उसकी अपनी सेहत, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। 
 

Image Credit : adobe stock

एक संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट के लिए इन चार चीजों को शामिल करना अनिवार्य है।

 

Image Credit : adobestock

आयरन युक्त खाद्य पदार्थ

शिशु के मस्तिष्क के विकास और मां के शरीर में खून की कमी, एनीमिया) को रोकने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, ब्रोकली और दालें बहुत जरूरी हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

डेयरी उत्पाद

शिशु की हड्डियों और दांतों के निर्माण के लिए कैल्शियम की भारी आवश्यकता होती है। दूध, दही और पनीर का सेवन करें। दही में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो पाचन को बेहतर रखते हैं।
 
Image Credit : instagram

अंडे और लीन प्रोटीन

प्रोटीन को 'बिल्डिंग ब्लॉक' कहा जाता है। अंडे में कोलीन होता है, जो शिशु के दिमाग के विकास में मदद करता है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो पनीर, सोयाबीन और अंकुरित अनाज अच्छे विकल्प हैं।
Image Credit : freepik.com

सूखे मेवे और साबुत अनाज

बादाम, अखरोट और ओट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। फाइबर गर्भावस्था के दौरान होने वाली कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

 
Image Credit : Adobe stock

फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

Adobe
Read Now