समय से पहले बूढ़ा कर सकती हैं आपकी ये आदतें

अमर उजाला

Tue, 16 December 2025

Image Credit : Adobe Stock

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हमारी कुछ सामान्य आदतें हमें समय से पहले बुढ़ापे की ओर धकेल सकती हैं। 
 

Image Credit : Adobe Stock

एजिंग की प्रक्रिया को तेज़ करने में हमारी जीवनशैली की ये गलतियां मुख्य भूमिका निभाती हैं।

 

Image Credit : Adobe Stock

पर्याप्त नींद न लेना

नींद की कमी से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है, जो कोलेजन को तोड़ता है और त्वचा पर झुर्रियां जल्दी लाता है।

 
Image Credit : Freepik

तनाव और चिंता

तनाव शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक असर डालता है, जिससे चेहरे पर थकान और उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखाई देने लगते हैं।
 
Image Credit : Freepik.com

अनहेल्दी डाइट


प्रोसेस्ड फूड, अत्यधिक चीनी और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर में सूजन बढ़ाता है। इससे त्वचा और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर बुढ़ापा जल्दी लाते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

पानी कम पीना

शरीर में पानी की कमी होने से त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां उभरने लगती हैं। 
 
Image Credit : Freepik.com

इन चीजों को भिगोकर खाने से मिलता है दोगुना फायदा

Adobe Stock
Read Now