बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं ये आदतें

अमर उजाला

Mon, 24 November 2025

Image Credit : Adobe Stock

बैड कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण है।
 

Image Credit : adobe stock

अच्छी बात यह है कि इसे दवाइयों के साथ-साथ कुछ अच्छी जीवनशैली की आदतों से प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है।

 

Image Credit : Freepik.com

फाइबर युक्त आहार

रोजाना घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों (जैसे ओट्स, जौ, सेब, और फलियां) का सेवन करें। ये फाइबर कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
 
Image Credit : Adobe Stock

नियमित एरोबिक व्यायाम

सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का मध्यम दर्जे का एरोबिक व्यायाम (जैसे तेज चलना, दौड़ना या तैरना) करें। यह आदत बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

 
Image Credit : Adobe Stock

अनहेल्दी फैट से दूरी

सैचुरेटेड और ट्रांस फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों (जैसे तला-भुना भोजन, प्रोसेस्ड फूड, और रेड मीट) से पूरी तरह परहेज करें। इनके बजाय, हेल्दी फैट यानी अखरोट जैसे चीजों का सेवन करें।
Image Credit : Adobe Stock

धूम्रपान छोड़ना

धूम्रपान कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बिगाड़ता है और रक्त वाहिकाओं को क्षति पहुंचाता है। धूम्रपान छोड़ना बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है।
Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में गठिया के मरीज रखें इन बातों का ध्यान

Freepik.com
Read Now