आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक सामान्य समस्या बन गई है, लेकिन अक्सर हमारी ही अपनी कुछ गलत आदतों की वजह से होती है।
Image Credit : Freepik.com
अगर आप भी बार-बार होने वाले सिरदर्द से परेशान हैं, तो अपनी दिनचर्या में छिपे इन कारणों पर गौर करना जरूरी है।
Image Credit : Adobe stock photos
पानी की कमी
शरीर में पानी की थोड़ी सी भी कमी मस्तिष्क के ऊतकों में संकुचन पैदा कर सकती है, जिससे नसों पर दबाव बढ़ता है और सिरदर्द शुरू हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com
अत्यधिक स्क्रीन टाइम
घंटों मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से आंखों की मांसपेशियों पर भारी तनाव पड़ता है। इससे न केवल आंखों में थकान होती है, बल्कि 'डिजिटल आई स्ट्रेन' के कारण तेज सिरदर्द भी होता है।
Image Credit : Freepik.com
भोजन स्किप करना
लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर का स्तर गिर जाता है, जिसे 'हाइपोग्लाइसीमिया' कहते हैं। यह मस्तिष्क को ऊर्जा की कमी का संकेत भेजता है, जो अक्सर सिर में भारीपन और दर्द के रूप में सामने आता है।
Image Credit : Freepik.com
नींद का अभाव और तनाव
रात में 7-8 घंटे की नींद न लेना नर्वस सिस्टम को थका देता है। साथ ही, मानसिक तनाव शरीर में मांसपेशियों को सिकोड़ देता है, जिससे 'टेंशन हेडेक' का जोखिम बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com
अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो जान लें इसके नुकसान