गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं ये हेल्दी ड्रिक्स

अमर उजाला

Thu, 25 December 2025

Image Credit : Freepik.com

गर्भावस्था के दौरान शरीर को सामान्य से अधिक तरल पदार्थ और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। 
 

Image Credit : Freepik.com

सही ड्रिंक्स का चुनाव न केवल मां को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में भी मदद करता है।

 

Image Credit : Freepik.com

नारियल पानी

यह इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम और मैग्नीशियम का प्राकृतिक स्रोत है। यह गर्भावस्था में होने वाली मॉर्निंग सिकनेस, कब्ज और सीने की जलन को कम करने में जादुई असर दिखाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

ताजे फलों का रस

अनार, संतरा और चुकंदर का रस विटामिन-C और आयरन प्रदान करता है, जो हीमोग्लोबिन स्तर बनाए रखने के लिए जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com

छाछ और लस्सी

इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं। सर्दियों में इसे सामान्य तापमान पर लेना बेहतर है।
 
Image Credit : Freepik.com

नींबू पानी

विटामिन-C से भरपूर नींबू पानी जी मिचलाने की समस्या में राहत देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
 
Image Credit : freepik

दांतों की सड़न को दूर करते हैं ये घरेलू उपाय

Adobe stock
Read Now