जोड़ों का दर्द न केवल बुजुर्गों को, बल्कि आजकल युवाओं को भी खराब लाइफस्टाइल के कारण परेशान कर रहा है।
Image Credit : Freepik.com
दवाओं के अलावा, हमारे पास रसोई में ही कुछ ऐसे प्रभावी उपाय मौजूद हैं जो जोड़ों की सूजन को कम कर प्राकृतिक राहत प्रदान कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
हल्दी और दूध
हल्दी में 'करक्यूमिन' नामक तत्व होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी है। रोजाना रात को गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर पीने से दर्द और सूजन में जादुई सुधार होता है।
Image Credit : Freepik
अदरक का सेवन
अदरक के औषधीय गुण जोड़ों की अकड़न को कम करते हैं। आप अदरक की चाय पी सकते हैं या इसके तेल से जोड़ों की मालिश कर सकते हैं।
Image Credit : Instagram
मेथी दाने
मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाने और उसका पानी पीने से यूरिक एसिड नियंत्रित रहता है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
Image Credit : Freepik.com
मसाज और सिकाई
जैतून या तिल के तेल में लहसुन पकाकर उससे मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है। पुरानी जकड़न के लिए गर्म सिकाई और ताजा सूजन के लिए बर्फ की सिकाई अत्यंत प्रभावी है।
Image Credit : Adobe stock
शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए इन चीजों का कर सकते हैं सेवन