ये गलतियां बढ़ा देती हैं माइग्रने की समस्या

अमर उजाला

Tue, 3 February 2026

Image Credit : Freepik.com

माइग्रेन सिर्फ एक सामान्य सिरदर्द नहीं है, बल्कि यह एक जटिल न्यूरोलॉजिकल स्थिति है। माइग्रेन के मरीजों के लिए उनकी जीवनशैली और खान-पान 'ट्रिगर' का काम करते हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

अनजाने में की गई कुछ छोटी गलतियां माइग्रेन के अटैक की आवृत्ति और तीव्रता को कई गुना बढ़ा देती हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

भोजन छोड़ना

लंबे समय तक भूखे रहने से रक्त में शुगर का स्तर गिर जाता है, जिससे मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में खिंचाव पैदा होता है। यह माइग्रेन अटैक का सबसे आम कारण है।

 
Image Credit : Adobe stock photos

अनियमित नींद

बहुत कम सोना या जरूरत से ज़्यादा सोना, दोनों ही माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं। सप्ताहांत पर देर तक सोने की आदत अक्सर 'वीकेंड माइग्रेन' का कारण बनती है।

 
Image Credit : Freepik.com

कैफीन का असंतुलन

चाय या कॉफी का अचानक सेवन छोड़ देना या बहुत अधिक मात्रा में सेवन करना, दोनों ही 'विड्रॉल सिंड्रोम' के जरिए सिरदर्द पैदा करते हैं।

 
Image Credit : Adobe stock

तेज गंध और रोशनी

तेज परफ्यूम, धुएं या मोबाइल-लैपटॉप की नीली रोशनी के सीधे संपर्क में रहने से मस्तिष्क की नसें उत्तेजित हो जाती हैं।
Image Credit : Freepik.com

दिनचर्या की ये छोटी गलतियां बढ़ा देती हैं डायबिटीज का जोखिम

Freepik.com
Read Now