इन गलतियों की वजह से पुरुषों में बढ़ जाता है प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम

अमर उजाला

Wed, 17 September 2025

Image Credit : Freepik.com

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक आम कैंसर है, और इसके जोखिम को कई गलत आदतें बढ़ा सकती हैं।
 

Image Credit : Adobe stock photos

अगर आप अपने प्रोस्टेट को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन तीन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

 

Image Credit : Freepik.com

अनहेल्दी खान-पान

प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ाने में आपकी डाइट का बड़ा हाथ होता है। बहुत ज्यादा लाल मांस, प्रोसेस्ड फूड, और सैचुरेटेड फैट खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास में मदद कर सकती है।

 
Image Credit : Adobe Stock

शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा

आज की जीवनशैली में शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा एक बड़ी समस्या है। जो पुरुष नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते और जिनका वजन अधिक होता है, उनमें प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik

धूम्रपान और शराब का सेवन

धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन भी प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। अध्ययनों से पता चला है कि जो पुरुष धूम्रपान करते हैं, उनमें यह कैंसर अधिक आक्रामक रूप में पाया जाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

इन दोनों आदतों से दूरी बनाना प्रोस्टेट कैंसर से बचाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
 

Image Credit : Adobe stock photos

सफेद रंग वाला ये मेवा 'सेहत का खजाना'

Freepik.com
Read Now