ये गलतियां बढ़ा देती हैं यूटीआई का जोखिम

अमर उजाला

Sun, 1 February 2026

Image Credit : Adobe stock photos

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन एक कष्टदायक समस्या है, जो तब होती है जब बैक्टीरिया मूत्र मार्ग में प्रवेश कर जाते हैं। 

Image Credit : Freepik.com

अक्सर हमारी दिनचर्या की कुछ छोटी लेकिन गंभीर गलतियां इस संक्रमण के जोखिम को कई गुना बढ़ा देती हैं।

Image Credit : Adobe Stock

पानी का कम सेवन

यह सबसे बड़ी गलती है। पर्याप्त पानी न पीने से यूरिन गाढ़ा हो जाता है और बैक्टीरिया को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता। पानी पीते रहने से बैक्टीरिया फ्लश आउट होते रहते हैं।
Image Credit : Freepik.com

पेशाब रोकना

लंबे समय तक पेशाब रोकने से ब्लैडर में बैक्टीरिया को पनपने और बढ़ने का समय मिल जाता है, जिससे संक्रमण की शुरुआत होती है। 
Image Credit : Adobe Stock

साफ-सफाई की गलत आदतें

महिलाओं में 'वाइपिंग' (सफाई) का तरीका आगे से पीछे की ओर होना चाहिए। पीछे से आगे की ओर सफाई करने से गुदा के बैक्टीरिया मूत्र मार्ग तक पहुँच सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

केमिकल और सुगंधित उत्पादों का उपयोग

प्राइवेट अंगों पर सुगंधित स्प्रे, पाउडर या हार्श साबुन का इस्तेमाल वहां के प्राकृतिक सुरक्षा कवच (PH लेवल) को बिगाड़ देता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com

सुबह खाली पेट ये गलतियां सेहत को पहुंचाती हैं नुकसान

Freepik.com
Read Now