अमर उजाला
Tue, 24 March 2026
गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस लोगों की पहली पसंद बन जाता है।
यह न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है।
गन्ने के जूस में प्राकृतिक शुगर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
लेकिन आपको ये समझने की जरूरत है कि हर चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती।
जैसे कि गन्ने के जूस में प्राकृतिक शुगर अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इससे बचना चाहिए।
इस जूस में कैलोरी और शुगर अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इसका सीमित सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है, उन्हें गन्ने का जूस पीने से गैस, अपच या पेट दर्द हो सकता है।
कई बार अस्वच्छ तरीके से तैयार किया गया जूस संक्रमण का कारण भी बन सकता है, इसलिए हमेशा साफ जगह से ही जूस पिएं
गले की खराश दूर करने के घरेलू उपाय