नींद न आने की वजह से हो सकती है ये समस्याएं

अमर उजाला

Mon, 7 July 2025

Image Credit : Freepik.com

नींद न आना जिसे इनसोम्निया भी कहा जाता है, आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में एक आम समस्या बन गई है। 
 

Image Credit : Freepik.com

इनसोम्निया न केवल थकान का कारण बनती है, बल्कि यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
 

Image Credit : Adobe Stock

आइए नींद की कमी से होने वाली प्रमुख समस्याओं और उनके प्रभावों के बारे में जानते हैं ।

 

Image Credit : Adobe Stock

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

नींद की कमी से तनाव, चिंता और अवसाद का खतरा बढ़ता है। रात में पर्याप्त नींद न लेने से मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जो मूड को नियंत्रित करते हैं। इससे चिड़चिड़ापन, एकाग्रता की कमी और निर्णय लेने की क्षमता में कमी आती है। 
Image Credit : Freepik.com

शारीरिक स्वास्थ्य पर असर

नींद की कमी हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाती है। अपर्याप्त नींद के कारण इंसुलिन संवेदनशीलता कम होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com

कमजोर इम्यूनिटी

नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। नींद की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है, जिससे सर्दी-जुखाम, फ्लू और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक नींद न लेने से शरीर की रिकवरी प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
 
Image Credit : Adobe stock photos

क्या 1 महीने में 4-5 किलो वजन घटा सकते हैं?

Freepik.com
Read Now