पिएमएस के दर्द से राहत दिला सकते ये आसान उपाय

अमर उजाला

Sat, 13 September 2025

Image Credit : Freepik.com

मासिक धर्म से पहले होने वाले शारीरिक और भावनात्मक बदलावों को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कहते हैं। 
 

Image Credit : Freepik.com

इस दौरान पेट में ऐंठन, सूजन, सिरदर्द, मूड में बदलाव और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन लक्षणों को कम करने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं।

 

Image Credit : Freepik.com

पौष्टिक आहार

PMS के दर्द को कम करने के लिए अपने आहार में बदलाव करें। नमक, चीनी और कैफीन का सेवन कम करें, क्योंकि ये सूजन और मूड स्विंग्स को बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
Image Credit : Freepik.com

हाइड्रेशन है जरूरी

पर्याप्त पानी पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। यह सूजन को कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe Stock

हल्का व्यायाम

योग, हल्की सैर या स्ट्रेचिंग जैसे व्यायाम PMS के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। ये शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ाते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करता है और मूड को बेहतर बनाता है।

 
Image Credit : Adobe Stock

गर्म सिकाई

पेट के निचले हिस्से में गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड से सिकाई करने से ऐंठन और दर्द में तुरंत राहत मिल सकती है।

 
Image Credit : Freepik

रोज सुबह सुरजमुखी का बीज खाने से मिलते हैं ये फायदे

freepik.com
Read Now