गहरी और पर्याप्त नींद शरीर की वह जरूरी प्रक्रिया है, जिसके बिना हमारा मस्तिष्क और अंग सही ढंग से कार्य नहीं कर सकते।
Image Credit : Freepik.com
जब आप लगातार 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं करते, तो आपका शरीर 'अलर्ट मोड' पर आ जाता है और कई गंभीर संकेत देने लगता है।
Image Credit : Freepik
मानसिक सुस्ती और एकाग्रता की कमी
नींद पूरी न होने पर मस्तिष्क की जानकारी प्रोसेस करने की क्षमता धीमी हो जाती है। आप छोटी-छोटी बातें भूलने लगते हैं और किसी भी काम पर फोकस करना मुश्किल हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com
चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स
नींद की कमी सीधे हमारे 'इमोशनल रेगुलेशन' को प्रभावित करती है। बिना किसी बड़ी वजह के गुस्सा आना, तनाव महसूस करना या उदास रहना इसके शुरुआती लक्षण हैं।
Image Credit : Freepik.com
शारीरिक थकान और धीमी प्रतिक्रिया
शरीर भारी महसूस होता है और आपकी प्रतिक्रिया देने की गति कम हो जाती है, जो ड्राइविंग या मशीनरी चलाते समय खतरनाक हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock
आरम करना जरूरी
अगर आप अक्सर आंखों में लाली, सिरदर्द और दिन भर जम्हाई महसूस करते हैं, तो समझ लें कि आपके शरीर को विश्राम की सख्त जरूरत है।